Posts

Showing posts from July, 2020

कम शब्दों मेंआज भी हम किस सदी की सोच रखते है और कैसा सोचते है अध्यनन करे

Image
1)भारत देश जब ब्रिटिश शासन के अधीन तब हमारे जिले राज्य के रुप में था वहाँ एक राजा राज करता था।। 2)राजकीय व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने के राजव्यवस्था के रूप में सभी जातियों का एक मुख्या चुना जाता है जो राजा से संवाद कर सके।। 3)देश की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारा सविधान लागू हुआ जिसके साथ ही राजतंत्र समाप्त हो गया और लोकतंत्र शुरुवात हो गया। 4)लोकतंत्र के लागू होने पर भारतीय सविधान में भाग 16 कुछ वर्गों के सम्बंध में विशेष उपबन्ध कर आरक्षित किया गया,जिसमें मुख्य रूप 1931जनगणना के आधार पर अंकित पिछड़ी जनजातियों को शामिल किया गया था। 5)गांडा पिछड़ी जनजाति (1950 के पूर्व नाम)भी अभिवाजित मध्यप्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में थी,जो अलग अलग राजाओं के राज्य में निवास करती थी,जिसमे झिरिया,कोसरिया,पाठरी,अंदकुरी काबिला भी शामिल था। 6)आपके प्रश्न का उत्तर इसी में आप ढूढ सकते है देश आजाद हो गया,सविधान लागू हो गया और हमारे लोग आज भी 16वी सदी की भूमिका को निभा रहे है,शायद इसीलिये आज हम पिछड़े हुए है।

वाट्सएप Ygsem family ग्रुप में वायरल हुआ मैसेज 8 घण्टो के भीतर मुहैया कराया 6100 रुपये सहयोग की यह भावना मिसाल है

Image
  8 घण्टे में बहन के लिये जुटाया 6100 रुपये का सहयोग राशि         Ygsem समाजिक संस्था द्वारा निर्मित वाट्सएप ग्रुप में सरायपाली के ग्राम जुगनिपाली में कुमारी प्रिया चौहान जी मस्तिक से जुड़ी समस्यों से जूझ रही थी,जिसका मैसेज Ygsem वाट्सएप ग्रुप में आया,मैसेज के आने पर पूरे ग्रुप में सहयोग हेतु चर्चा चलने लगी,जिसपर ग्रुप कियेटर प्रशान्त कुमार सोनवानी द्वारा डोनेशन फ़ॉर प्रिया olny 50/- rupes हेतु ग्रूप के सदस्यों से देने का आग्रह किया गया।                             बहन प्रिया के अस्वस्था को देखते हुए Ygsem whatsaap  family ग्रुप में कर्पयु वाले दिन डिजिटल इंडिया के कॉन्सेप्ट निभाते हुए 6100 रुपये कलेक्ट कर प्रिया चौहान जी के खाते में भेजा गया। सहयोग की ऐसी भावना को देखकर सभी सदस्यों ने एवं सामाजिक संगठनों ने सहारना भी वही ऐसे कार्यो में प्रतिभागियों को शत शत अभिवादन भी किया।

300 किलोमीटर की दूरी से भाई ने बहन को रक्षाबन्धन के पूर्व भेजा अनूठा उपहार जिससे कई लोगो को मिल सीख आगे पढ़ने के लिये लिंक को टच करे

Image
रक्षबन्धन के पूर्व भाई ने दिया बहन को अनूठा तोहफा Ygsem family members वाट्सएप ग्रुप में कुछ दिन काफी हलचल एवं परिवारिक परिचर्चा जोरो पर है जिसमे युवक युवती अपनी मंशाएं प्रस्तुत कर रही है। ✳️❇️✳️❇️✳️❇️✳️✳️❇️ इसी बीच दिनाँक 17-07-2020 को परिचर्चाएं चल रही थी ,जिसमे बहन कंचन कुलदीप धमतरी ने ग्रुप ने रक्षबन्धन पर आपने भाइ राहुल चौहान जी से मांग रखी कि इस राखी में आप गरीब बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल दे दीजिये भैया यही मेरे रक्षाबन्धन का सबसे बड़ा उपहार होगा,300 किलोमीटर की दूरी पर  कैसे ट्रेन बस की व्यवस्था नही होने से आना सम्भव नही हो पा रहा था।                      भाई ने दिया बहन को उपहार जिसपर भाई राहुल चौहान निवासी चन्द्रपुर जांजगीर ने बहन को रक्षाबंधन के पूर्व अनूठा उपहार देते हुए आज दिनाँक 18-07-2020 को छोटे छोटे बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल देकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने हेतु भेंट किया जिसपर आसपास के लोगो ने राहुल की प्रशंसा की वही Ygsem family members वाट्सएप ग्रुप में भाई बहन के अनूठे प्रेम को देखकर सभी ने जोरदार उनकी प्रश...

दिनाँक 12/07/2020 को श्रमिक कार्ड एवं जॉब कार्ड के लाभ Ygsem की जानकारी

Image
दिनाँक - 12/07/2020 वाट्सएप ग्रुप Ygsem family members group में बेरोजगारी भत्ता एवं श्रम रोजगार पर परिचर्चा हुई थी,जिसपर आपके द्वारा अभियुक्ति प्रस्तुत की गई थी। श्रम कार्यालय से संचलित योजना एवं श्रमिक कार्ड बनने के लाभ 1)प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना का लाभ। 2)मुख्यमंत्री बंधक निर्माण मजदूर पुनर्वास सहायता योजना। 3)भगिनी प्रसूति योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता। 4)मिनीमाता कन्या विवाह योजना। 5)मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना। 6)नवनिहाल छात्रवृत्ति योजना। 7)विश्वकर्मा मृत्यु आर्थिक सहायता योजना। 8)सिलाई मशीन सहायता योजना आदि। 9)सायकल वितरण योजना आदि 10) श्रमिको को रोजगार मुहैया करवाना। *जॉब कार्ड बनवाने के फायदे एवं लाभ* 1)यदि आपके पास जॉब कार्ड है तो आपको छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 150 दिवस का रोजगार स्थानीय क्षेत्रो में उपलब्ध कराया जाएगा। 2)150 दिवस रोजगार प्राप्त करने हेतु आपको अपने ग्राम पंचायत में आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। 3) आवेदन पत्र प्राप्त दिवस से आपको 15 दिवस के भीतर रोजगार मुहैया कराया जाएगा। 4)यदि आवेदन पत्र प्राप्त होने के 15 दिवस के भीतर आपको रोजगार मुहैया नही कराया गया ...

जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु ध्यान देवे //Ygsem दिनाँक - 05/07/20 दिन रविवार को नियोजित किया गया।

Image
 आपके द्वारा Ygsem famliy members group में जाति प्रमाण पत्र नही बना है बताया किन्तु आपके द्वारा स्पष्ट नही किया गया कि किन कारणों से जाति प्रमाण पत्र बनने में असुविधा हो रही है।। यदि आपको नए सिरे से जाति प्रमाण पत्र बनना चाहते है तो आपको आवश्यक बाते ध्यान देना चाहिये। 1)शपथ पत्र सह आवेदन पत्र के साथ जो आपको नजदीकी फोटो कॉपी की दुकानों में मिल जाएगी जाति प्रमाण पत्र फार्म। 2)अंकसूची - जिसमे जाति स्पष्ठ लिखी हो पांचवी आठवी कक्षा। 3)ग्राम सचिव से ग्राम सभा प्रस्ताव बनवाकर जाति प्रमाण पत्र हेतु। 4)परिवार के किसी सदस्य का जाति प्रमाण पत्र बना हो तो उसकी छाया प्रति लगा सकते है। 5)सभी दस्तावेज लोकसेवा केंद्र को प्रस्तुत कर जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते है।                 या आप (1) पूर्वजों के मिसल अभिलेख जिसमें जाति अंकित हो (मूल निवास जिले के मुख्य प्रतिलिपिकार अथवा तहसीलदार से अभिप्रमाणित प्रति) अथवा (2) पूर्वजों के राजस्व जमाबंदी (गिरदावरी) जिसमें जाति अंकित हो (1950 से पूर्व का, मुख्य प्रतिलिपिकार या तहसीलदार से प्रमाणित) अथवा (3) यदि आपके पूर्वज...

Ygsem yearly target 2020-21 Ygsem के कार्य बिन्दुओ पर वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया जाता है कृपया लिंक को टच कर देखे।

Image
युवा गांडा समाज एकता मंच राज्य छत्तीसगढ़ एतद द्वारा लेख किया जाता है कि युवा गांडा समाज एकता मंच के मुख्य उद्देश्यों एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किये जाते है:- (1) शिक्षा के क्षेत्र में (अ) शिक्षण सामग्री वितरण - 2400 विद्यार्थी(आंगनबाड़ी,स्कूल,ग्राम वार्ड) (ब) अशिक्षितों के लिये हस्ताक्षर अभियान महिला/पुरुष  - 5000 (2) शिक्षा प्राप्त हेतु सहयोग - 12 विद्यार्थी (निर्धन परिवार) (3) समाजिक सर्वे - 10000 (4)स्वरोजगार के क्षेत्र में:- (अ)महिला स्व सहायता समूह का निर्माण - 100 (ब)युवा स्व सहायता समूह का निर्माण - 100 (स)वृद्ध स्व सहायता समूह का निर्माण - 100 (4.1) स्वरोजगार के क्षेत्र में व्यवसाय हेतु - 20 विकासखण्ड (4.2) स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु - 5000 (सभी मिलाकर) उपरोक्त लक्ष्य माह जुलाई के अंत से निर्धारित किया जावेगा एवं कोविड़ 19 के समाप्ति पर समयोजन किया जायेगा। यह लक्ष्य माह जुलाई 2020 से माह जुलाई 2021 तक के लिये निर्धारित किया जाता है। मिलजुल के बनाबो सुघ्घर समाज

युवा गांडा समाज एकता मंच (Ygsem)कोष निर्माण एवं नियंत्रण दायित्व

Image
युवा गांडा समाज एकता मंच राज्य छत्तीसगढ़ युवा गांडा समाज एकता मंच वित्तीय कोष निर्माण एवं नियंत्रण स्थापना युवा गांडा समाज एकता मंच समाजिक संस्था छत्तीसगढ़ द्वारा समाज में शिक्षा एवं स्वरोजगार को उच्च स्तर की पहल को लेकर Ygsem वित्तीय कोष का निर्माण आज दिनाँक 05-07-2020 दिन रविवार को Ygsem के प्रदेशिक कामेटी के सहमति अनुसार किया जा रहा है। Ygsem वित्तीय कोष का मुख्य उद्देश्य 1)Ygsem वित्तीय कोष का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्राप्त कर रहे समाज के ऐसे आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्ग के नवयुवक नवयुवती साथी जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु असक्षम है,एवं वित्तीय (धन)प्रबन्ध के अभाव से शिक्षा प्राप्त नही कर पा रहे है उनके उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु Ygsem वित्तीय कोष से सहयोग प्रदाय कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग प्रदाय करना।       नोट:-नियंत्रण एवं दायित्व (1) इसका लाभ लेने के लिये युवा गांडा समाज एकता मंच के प्रदेश महासचिव के समक्ष आवेदन पत्र स्व सत्यापित परिवारिक सलाह उपरांत प्रस्तुत करना होगा। (2) प्रदेश महासचिव प्राप्त आवेदन का निराकरण करने हेतु प्रदेश प्रवक्ता को निर्देशित...