दिनाँक 12/07/2020 को श्रमिक कार्ड एवं जॉब कार्ड के लाभ Ygsem की जानकारी
दिनाँक - 12/07/2020
वाट्सएप ग्रुप Ygsem family members group में बेरोजगारी भत्ता एवं श्रम रोजगार पर परिचर्चा हुई थी,जिसपर आपके द्वारा अभियुक्ति प्रस्तुत की गई थी।
श्रम कार्यालय से संचलित योजना एवं श्रमिक कार्ड बनने के लाभ
1)प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना का लाभ।
2)मुख्यमंत्री बंधक निर्माण मजदूर पुनर्वास सहायता योजना।
3)भगिनी प्रसूति योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता।
4)मिनीमाता कन्या विवाह योजना।
5)मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना।
6)नवनिहाल छात्रवृत्ति योजना।
7)विश्वकर्मा मृत्यु आर्थिक सहायता योजना।
8)सिलाई मशीन सहायता योजना आदि।
9)सायकल वितरण योजना आदि
10) श्रमिको को रोजगार मुहैया करवाना।
*जॉब कार्ड बनवाने के फायदे एवं लाभ*
1)यदि आपके पास जॉब कार्ड है तो आपको छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 150 दिवस का रोजगार स्थानीय क्षेत्रो में उपलब्ध कराया जाएगा।
2)150 दिवस रोजगार प्राप्त करने हेतु आपको अपने ग्राम पंचायत में आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा।
3) आवेदन पत्र प्राप्त दिवस से आपको 15 दिवस के भीतर रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
4)यदि आवेदन पत्र प्राप्त होने के 15 दिवस के भीतर आपको रोजगार मुहैया नही कराया गया तो आपको बेरोजगारी भत्ता नियम 2013 के अंर्तगत भत्ता प्रदाय किया जाएगा।।
*आज की जानकारी में इतना ही हम आपके उज्जवल एवं सशक्त बनने की कामना करते है किसी प्रकार से समझ न आने पर आप हमारे ग्रुप से सम्पर्क कर सकते है*
*(युवा गांडा समाज एकता मंच छत्तीसगढ़)*
Comments