आदिवासी ग्राम गणराज्य न्यूज शहड़ोल मध्यप्रदेश


ग्राम चांपा में फहराया गया आदिवासी सतरँगी ध्वजा
आदिवासियों का नारा है जल जंगल हमारा है से गूंज उठा क्षेत्र
🟪🟦🟦🟦🟦🔷🟦🟦🟦🟪

🖋 शहड़ोल न्यूज

शहड़ोल जिले में संचालित आदिवासी ग्राम गणराज्य विकास परिषद के सचिव श्री सन्दीप सिंह गोड़ जी के निर्देशन में रविवार को आदिवासी सतरँगी ध्वजा ग्राम चांपा पोस्ट पोंगरी में लहराया गया।


श्री सन्दीप सिंह गोड़ से वार्ता में उन्होंने बताया कि आदिवासी संस्कृति परांपरा को संरक्षित करते हुए आज सतरँगी ध्वजा लहराया गया,शुरुवात भूमि की पूजा अर्चना की गई तद पश्चत समाज के पंच बन्धुओ द्वारा बांस में ध्वजा प्रतिस्थापित कर प्रकृतिक परमेश्वर बड़ादेव जी ध्यान मंगन किया गया उसके पश्चात ध्वज को उत्तरपूर्व दिशा की ओर लहराया गया।साथ ही आदिवासी समाज के लिये दो।एकड़ भूमि भी संधारित की गई।



आदिवासी समुदाय के प्रतीकों का ध्वजारोहण के उपरांत बच्चो बड़ो एवं क्षेत्रवासियों को प्रसाद वितरण भी किया गया।

आदिवासी ग्राम गणराज्य के अध्यक्ष श्री शिव कुमार जी ने बताया कि आदिवासी सतरँगी ध्वजा हमारे एकता का प्रतीक ही साथ ही हमे प्राकृतिक सरंक्षण एवं विकास की प्रेषणा प्रदाय करता है।आज हम बहुत खुश है कि हमारे ग्राम में ऐसा सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम में युवाओं के साथ बच्चो ने भी भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक को सुरक्षित रखने का शपथ भी लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामखिलावन बरकड़े जी,श्री मनोज मरकाम जी,सूरज बैगा,ददन बैगा जी,राममिलन सिंह जी एवं छत्तरपुर के वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्तिथ हुए।

Comments

Popular posts from this blog

गांडा जनजाति का इतिहास जानकारी

खास आपके लिये श्री मन्थिर राम चौहान जी की कलम से

युवा गांडा समाज एकता मंच (Ygsem)कोष निर्माण एवं नियंत्रण दायित्व