भूत भावन भगवान महादेव को विशेष वस्तुए अर्पण कर कृपा प्राप्ति के उपाय

भूत भावन भगवान महादेव को विशेष वस्तुए अर्पण कर कृपा प्राप्ति के उपाय

〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰
भगवान शिव बहुत भोले हैं, वे अपने भक्तों के दुख और तकलीफों को देख नहीं पाते, भक्त के आंसू महादेव को बहुत ही जल्द पिघला भी देते हैं। महादेव की इसी खूबी की वजह से भक्त उन्हें भोलेनाथ भी कहते हैं। भोलेनाथ को सोमवार का दिन अत्यंत प्रिय है, सोमवार के दिन शिव पूजा का महत्व भी बहुत बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर सोमवार और त्रयोदशी के दिन श्रद्धा भावना के साथ शिव आराधना की जाए तो जातक को महादेव की कृपा अवश्य प्राप्त होती है।

हिन्दू धर्म में हर देवी-देवताओं की पूजा करने के कुछ विशिष्ट विधान मौजूद हैं, जैसे माना जाता है कि भगवान कृष्ण की पूजा में माखन-मिसरी का भोग अवश्य लगाना चाहिए, वैसे ही गणेश जी को मोदक अत्यंत प्रिय है, इसलिए उनकी पूजा में मोदक का भोग अवश्य लगता है। इष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए ऐसी ही अनेक पूजा विधियां हैं।

ऐसे ही महादेव को प्रसन्न करने के भी अनेक उपाय मौजूद हैं, जिनका उल्लेख शिव पुराण में मिलता है। आज हम आपको धर्म शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी विधियां बताएंगे जिनके जरिए आप भगवान शिव से अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

1- शिव पुराण के अनुसार जातक अगर धन लाभ या संपत्ति लाभ प्राप्त करना चाहता है तो उसे शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाने चाहिए, इससे अवश्य ही शुभ फल प्राप्त होगा।

2- भगवान शिव को तिल अर्पित करने से समस्त पापों का नाश होता है, यह उपाय कर्मक्षय करने में बहुत लाभदायक है।

3- अगर लंबे समय से कोई परेशानी चल रही है या घर में सुख-समृद्धि बाधित है तो शिवलिंग पर जौ चढ़ाएं, इससे अवश्य ही फर्क महसूस करेंगे।

4- संतान की कामना करते हैं तो शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाएं। इसके अलावा सुयोग्य पुत्र की प्राप्ति हेतु शिवलिंग पर धतूरे के फूल अर्पित करें, महादेव आपकी प्रार्थना अवश्य सुनेंगे।

5- अगर परिवार के किसी सदस्य को तेज बुखार अपनी चपेट में लिए हुए है तो शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इस समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

6- पढ़ाई में तेज होने के लिए या मस्तिष्क को मजबूत करने के लिए दूध में चीनी मिलाकर भगवान शिव को चढ़ाएं।

7- शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना शुभदायी होता है, ऐसा करने से सभी सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है।

8- शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करने से मनुष्य को भौतिक सुखों के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।

9- अगर किसी को टी.बी. की समस्या परेशान कर रही है तो उसे शिवलिंग पर शहद अर्पित करना चाहिए। अवश्य ही राहत मिलेगी।

10- शारीरिक दुख और दुर्बलता से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर गाय के दूध से बना शुद्ध देसी घी चढ़ाएं। लंबी उम्र की कामना हेतु दूर्वा से भगवान शिव की पूजा करें।

11- शिवलिंग पर आंकड़े के फूल चढ़ाने और शिव पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह सांसारिक बाधाओं को दूर करता है।

12- शमी के पेड़ के पत्तों को शिवलिंग पर चढ़ाने और शिव पूजा करने से मनुष्य जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त होता है।

उपरोक्त सभी उपाय भगवान शिव की पूजा में बहुत लाभकारी हैं, इनका उपयोग अवश्य करें।
〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰🌼〰〰

Comments

Popular posts from this blog

गांडा जनजाति का इतिहास जानकारी

खास आपके लिये श्री मन्थिर राम चौहान जी की कलम से

युवा गांडा समाज एकता मंच (Ygsem)कोष निर्माण एवं नियंत्रण दायित्व