आइए जाने YGSEM के बारे में विशेष जानकारी आप सभी के लिये।



आइए जाने YGSEM के बारे में विशेष जानकारियां



प्रश्न 1:-   YGSEM क्या है?

उत्तर:- YGSEM एक समाजिक संस्था है जिसके संस्थापक श्री प्रशान्त कुमार सोनवानी है,श्री बादल चौहान संथापक सदस्य है।जिसका पूर्ण नाम युवा गांडा समाज एकता मंच है,जिला रायगढ़ में दिनांक 10 मार्च 2017 को इसे गठित किया गया था।

प्रश्न:-2 क्या YGSEM शासन से पंजीकृत संस्था है?

उत्तर :- नही,, यह संस्था शासन के समिति के रजिस्ट्रार के यहाँ पंजीकृत नही है।

प्रश्न :- 3 YGSEM यदि पंजीकृत नही तो किस नियम के आधार पर निर्मित हुआ है?

उत्तर :- भारत का सविधान अनुच्छेद 25,26 अंतगर्त इसका निर्माण किया गया है समिति रजिस्ट्रेशन नियम 1966 के अंतगर्त सक्षम संस्थाओं के पंजीकृत होना अनिवार्यता नही है चुकी यह गांडा समुदाय के उत्थान के लिये निर्मित है ।जातिवाद को ध्यान में रखते हुए इसका पंजीयन अनिवार्य नही है।

प्रश्न :- 4 YGSEM का लक्ष्य क्या है?

उत्तर :- इसका लक्ष्य सम्पूर्ण गांडा समुदाय को संगठित कर संघर्षशील समाज के निर्माण करने में है।


प्रश्न :- 5 YGSEM का उद्देश्य क्या है?


उत्तर :- इस संस्था का मूल उद्देश्य :-
(क) शिक्षा विकास
(ख)आर्थिक विकास
(ग) सँगठित समाज
का निर्माण करना ही है।

प्रश्न :- 6 यह संस्था किन किन क्षेत्रो में कार्य करता है?

उत्तर :- इस संस्था का कार्यिक क्षेत्र शिक्षा,रोजगार,स्वरोजगार को ही प्राथमिकता देता है क्योंकि शिक्षा विकास की जननी है और स्वरोजगार आर्थिकता समाप्ति की जननी है।जिसके लिये समय समय पर कार्यक्रम बैठक आयोजित किये जाते है।



प्रश्न :-7 क्या YGSEM की कोई योजना संचालित है?

उत्तर :- हाँ है।
   (क) शिक्षा स्तर के लिये - सबो पढबो समाज ला गढ़बो योजना
इस योजना का लक्ष्य समाज मे उच्च शिक्षा से वंचित युवाओ एवं परिवार  को उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित करना है।

 (ख) YGSEM जागरूकता मंच योजना - इस योजना में सामूहिक बैठक ,कार्यक्रम कर समाज के सदस्यों को आधिकारिक जानकारी,संस्कृतिक संरक्षण हेतु मंच का आयोजन करता है।

(ग) गांडा समाज युवा स्वरोजगार योजना :- इस योजना के माध्यम से समाज की आर्थिक स्तिथि को मजबूत बनाने के लिये निर्मित किया गया है।जिसमे लघु उद्योग,व्यापार, को बढावा देना है।

प्रश्न :- 8 बैठक कार्यक्रम आयोजित कौन करवाता है?

उत्तर :- प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष,संभाग में संभाग अध्यक्ष,जिलो में जिला अध्यक्ष,विकासखण्ड में विकासखण्ड प्रमुख,ग्राम में ग्राम प्रमुख आयोजित करता है संस्था के सहमति अनुसार।

प्रश्न -9 इस संस्था में सदस्य बनने के लिये क्या करना होगा?

उत्तर:- इस संस्था में सदस्य बनने के लिये न्यूतम 10 की टीम निर्मित करनी होगी एवं विशेष पद के लिये 100 सदस्यी टीम निर्मित करनी होगी।
उसके उपरांत ही सदस्यता की शपथ दिलाई जाएगी।
जिससे समाज मे सँगठामक ऊर्जा का प्रचार होगा।

प्रश्न :- 10 इस संस्था में कौन कौन से पद है?

उत्तर:- इस संस्था में अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष ही विशेष पद है आवश्यकता अनुसार पदों की संख्या प्रदेशिक कमेटी के अनुमोदन से बढ़ाया जा सकता है।

प्रश्न :-11 क्या इस संस्था को हम सहयोग प्रदाय कर सकते है?

उत्तर :- जी हाँ।

प्रश्न :- 12 YGSEM की कोई नियम भी है?

उत्तर :- जी हाँ।

नीतियों और कार्यक्रमों की समीक्षा करना;समाज रक्षा की समस्याओं का अनुमान लगाना और इनका निदान करना;समाज रक्षा के क्षेत्र में निवारक, नैदानिक और पुनर्वास नीतियों का विकास;समाज रक्षा नीतियों के उद्देश्यों को साकार करने के साधनों की पहचान करना तथा विकास करना;समाज रक्षा नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा और मूल्यांकन करना;समाज रक्षा में स्वैच्छिक प्रयासों को बढ़ावा देना तथा उनका विकास करना इन सब का पालन करना अनिवार्य होगा।


प्रश्न :-13 यह किस स्तर का संगठन है?

उत्तर :- राज्य स्तरीय है।
         राष्ट्रीय स्तरीय के लिये महाराष्ट्र, ओडिसा,असम, छत्तीसगढ़ में अभी विचारधीन है।

प्रश्न :-14 क्या इस संस्था में जुड़ने के लिए निर्धारित राशि है ?

उत्तर |- जी सामान्य सदस्य के लिए प्रतिवर्ष ५०० रूपये एवं पदाधिकारी सदस्य १५०० रूपये प्रतिवर्ष निर्धारित किया जाता है 

नोट :-उपर्युक्त उद्देश्यों को साकार करने के लिए संस्थान निम्नलिखित कार्यकलाप करता है



संगठन भले ही बड़ा हो या छोटा, लाभ के लिए हो अथवा गैर-लाभ वाला, सेवा प्रदान करता हो अथवा विनिर्माणकर्ता, प्रबंध सभी के लिए आवश्यक है। प्रबंध इसलिए आवश्यक है कि व्यक्ति सामूहिक उद्देश्यों की पूर्ति में अपना श्रेष्ठतम योगदान दे सकें। प्रबंध में पारस्परिक रूप से संबंधित वह कार्य सम्मिलित हैं जिन्हें सभी प्रबंधक करते हैं। प्रबंधक अलग-अलग कार्यों पर भिन्न समय लगाते हैं। संगठन के उच्चस्तर पर बैठे प्रबंधक नियोजन एवं संगठन पर नीचे स्तर के प्रबंधकों की तुलना में अधिक समय लगाते हैं।

                     समाज का विकास युवाओ के साथ


युवा गांडा समाज एकता मंच(YGSEM) आपका हार्दिक स्वागत करता है।

Comments

अति सुंदर विचार Ygsem सदस्यों के दिल से धन्यवाद 💐
सुन्दर विचार है। लेकिन सदस्यता राशि वाली बिंदु इस मंच को सिमित करके रख रही है।
मुझे इस ग्रुप में स्थान मिला और जितनी भी सामाजिक जानकारी या समाज से जुड़ी हुई नैतिकता प्राप्त हुई है उसके ली आभार व्यक्त करता हूँ धन्यवाद आप मन के छोटे भाई करन सिंग चौहान

Popular posts from this blog

गांडा जनजाति का इतिहास जानकारी

खास आपके लिये श्री मन्थिर राम चौहान जी की कलम से