सबो पढबो समाज ला गढ़बो मिशन ग्राम हमीरपुर में बांटे शिक्षण सामग्री

सबो पढबो समाज ला गढ़बो मिशन ग्राम हमीरपुर में बांटे शिक्षण सामग्री









जिला रायगढ़ के तहसील तमनार ग्राम हमीरपुर में YGSEM के सक्रिय सदस्य श्री जनक चौहान जी द्वारा सबो पढबो समाज ला गढ़बो मिशन YGSEM के अंतगर्त बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट कर शाला प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया।

छत्तीसगढ़ में सामाजिक संस्था YGSEM प्रदेश संस्थापक श्री प्रशान्त सोनवानी जी द्वारा अशिक्षा का अंत करने के लिये सबो पढबो समाज ला गढ़बो मिशन क्रियान्वयन किया गया है।
जिसमे समाज मे 5 से 6 वर्ष के ऐसे बच्चों को एवं परिजनों को प्रेरित किया जाना जो शिक्षा से वंचित है।

श्री जनक चौहान जी द्वारा इस मिशन का प्रचार प्रसार करते हुए कहा की शिक्षित समाज के निर्माण में शिक्षा जीवन मे महत्वपूर्ण है शिक्षा से बौद्धिक विकास के साथ साथ संस्कारो में भी प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने महिलाओ को भी कॉपी पेन देते हुए उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करने की अपील की।
आज कोई समाज पिछड़ा हुआ है तो मुख्य धारा का कारण शिक्षा की कमी ही है अशिक्षा बुरे संगत के साथ साथ दुर्बलता को भी जन्म देती है।

शिक्षण सामग्री और मार्गदर्शन से बिटियो के चेहरों की मुस्कान देखते ही बन रही थी उन्होंने नवीन सत्र में स्कूल जाने का वादा किया,30 बच्चों ने वादा किया।

इस मिशन के प्रचार मे श्री जनक चौहान जी के साथ श्री संतोष चौहान जी जनपद सदस्य तमनार क्रमांक 4,श्री हरिराम गुप्ता ग्राम पंच,श्री धोबाराम पंच जी,सुभाष डनसेना,डोलमति निषाद,गौरी जी,किरण कुमार,सेतकुमारी,सुरति डनसेना,जगनमती,मालती प्रधान,चन्द्रमा मेहर जी उपस्थित रहे।






Comments

उत्कृष्ट कार्य 👌👌💐

Popular posts from this blog

गांडा जनजाति का इतिहास जानकारी

वाट्सएप Ygsem family ग्रुप में वायरल हुआ मैसेज 8 घण्टो के भीतर मुहैया कराया 6100 रुपये सहयोग की यह भावना मिसाल है

खास आपके लिये श्री मन्थिर राम चौहान जी की कलम से